Amit Shah met the families of martyrs in Bastar and said that the sacrifice of the soldiers will never go in vain.

बस्तर में अमित शाह ने शहीद परिवारों से की मुलाकात, कहा- जवानों का बलिदान कभी नहीं जाएगा व्यर्थ

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास की नींव हमारे वीर जवानों के बलिदान पर टिकी है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार माओवाद के पूर्ण खात्मे और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए कालेन्द्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मंडावी के परिजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया।

गृहमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों से भी संवाद किया और उनके साहस, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें सुरक्षाबलों की भूमिका सबसे अहम है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply