The world is shaken by the Middle East war! India warns: "Closing sea routes will ensure disaster."

मध्य पूर्व युद्ध से कांपी दुनिया! भारत ने दी चेतावनी- समुद्री रास्ते बंद हुए तो तबाही तय

भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar ने BRICS बैठक में साफ कहा है कि Hormuz Strait और Red Sea जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों का सुरक्षित रहना पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अप्रत्यक्ष रूप से पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध पर गंभीर चिंता जताई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि समुद्री रास्तों में बाधा आती है तो तेल सप्लाई और वैश्विक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इससे दुनिया भर में महंगाई और आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ सकता है।

Jaishankar ने “एकतरफा प्रतिबंधों” और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ कदमों पर भी सवाल उठाए। BRICS देशों की बैठक ऐसे समय हुई जब पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने से तेल बाजार अस्थिर हो चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि Hormuz Strait से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है। यदि वहां तनाव और बढ़ा तो भारत जैसे बड़े आयातक देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply