दुर्ग में विकास कार्यों का डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट के समीप मल्टी-लेवल पार्किंग और उरला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने सभी निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह, महापौर अलका बाघमार और नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




