छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
सेंध लेक को मिलेगा हरित स्वरूप, ओ.पी. चौधरी ने वृक्षारोपण कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण और पीपल प्लांटेशन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संरक्षण, सिंचाई और रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि नवा रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए पौधारोपण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होना चाहिए। इस दौरान आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।




