देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye NewsCrime

बिहार: 27 लाख की लूट करने वाले खूंखार डकैत के पैर में ठोंकी गोली, पटना पुलिस का तगड़ा प्रहार!

पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपये की कैश वैन लूटने वाले कुख्यात अपराधी अजय पासवान की सारी हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी। आज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चरमा गांव में घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने डकैत के पैर में गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा बरामद करने का दावा किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button