सीजफायर गया भाड़ में! इजराइल ने स्कूल प्रिंसिपल को उड़ाया, हमास बोला—’अब कोई सरकार नहीं, सिर्फ आर-पार की जंग होगी’

इजराइल ने पिछले 24 घंटों में यह साबित कर दिया है कि उसके लिए अमेरिकी मध्यस्थता वाले कागजी समझौतों की कोई अहमियत नहीं है। दक्षिणी लेबनान के नबातीह (Nabatieh) में इजरायली ड्रोन ने एक कार को निशाना बनाकर बमबारी की, जिसमें एक स्कूल प्रिंसिपल और तीन अन्य महिलाओं के चिथड़े उड़ गए। The Hindu की रिपोर्ट बताती है कि ये लोग अपने टूटे हुए घरों को देखने जा रहे थे, लेकिन इजराइल ने उन्हें ‘टारगेट’ बना दिया।
गाजा में हालात और भी बदतर हो गए हैं। इजरायल के लगातार जारी “नस्लकुशी अभियान” (War of Extermination) से तंग आकर हमास ने एक ऐतिहासिक और हताश घोषणा कर दी है। संगठन ने गाजा में अपनी गवर्निंग बॉडी को भंग कर दिया है और कहा है कि अब प्रशासन चलाने का कोई मतलब नहीं, अब सिर्फ गुरिल्ला युद्ध होगा। उधर, वेस्ट बैंक में एक चेकपॉइंट पर इजरायली सैनिकों ने 4 महीने के बीमार बच्चे को अस्पताल जाने से रोक दिया, जिससे उसकी तड़पकर मौत हो गई। इस घटना ने अरब दुनिया में गुस्से की नई लहर पैदा कर दी है।



