ड्रैगन और दुश्मनों की नींद उड़ानी तय: भारत-इजराइल के विशेष रणनीतिक गठजोड़ से थराया पश्चिम एशिया!

पश्चिम एशिया के जारी संकट के बीच भारत और इजराइल ने अपने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ (Special Strategic Partnership) के शीर्ष स्तर पर पहुंचाकर अपने विरोधियों को सबसे बड़ा झटका दिया है। पिछले 24 घंटों में रक्षा, एआई और साइबर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए द्विपक्षीय समझौतों ने दोनों देशों के रक्षा तंत्र को और अधिक ताकत प्रदान की है।
भारत की इस आक्रामक कूटनीतिक बढ़त से साफ है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा जरूरतों के लिए इजराइल के आधुनिक रक्षा तंत्र का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। दोनों देश संयुक्त रूप से उन्नत रक्षा प्रणालियों के सह-उत्पाद और खुफिया जानकारी साझा करने के रोडमैप पर तेजी से काम कर रहे हैं।
जहाँ एक तरफ क्षेत्रीय देश युद्ध की आग में झुलस रहे हैं, वहीं भारत ने इजराइल के साथ मजबूत तकनीकी और रक्षा गठजोड़ बनाकर अपनी सैन्य श्रेष्ठता को और बुलंद कर लिया है। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों का यह साझा रुख दुश्मनों को साफ चेतावनी देता है कि भारत के हितों के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को कुचल दिया जाएगा।


