ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News
29 जुलाई 2026 का विध्वंसकारी राशिफल: राहु-मंगल का खतरनाक योग, इन 3 राशियों की जिंदगी में मचेगी तबाही!

29 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खतरनाक और अशांत रहने वाला है। आज बन रहा राहु और मंगल का अंगारक योग कुछ विशेष राशियों के लिए काल बनकर मंडरा रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है। ग्रहों का यह क्रूर फेरबदल जीवन में अचानक वित्तीय घाटा, पारिवारिक कलेश और दुर्घटनाओं का ऐसा बवंडर लाएगा, जिसे झेलना आसान नहीं होगा।
किन राशियों पर टूटेगा आज ग्रहों का कहर?
- मेष राशि: आपकी राशि का स्वामी मंगल आज राहु के भयंकर प्रभाव में है। अगले 24 घंटे आपके लिए किसी बारूद के ढेर पर बैठने जैसा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तीखा विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा, तो आपकी नौकरी तक खतरे में पड़ सकती है। सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त बहुत सावधानी बरतें, दुर्घटना के प्रबल योग हैं।
- वृश्चिक राशि: आर्थिक तबाही का योग बन रहा है। किसी भी तरह का नया निवेश आज बिल्कुल न करें, वरना आपका पैसा डूबना तय है। पार्टनर के साथ अविश्वास और कड़वाहट इस कदर बढ़ेगी कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। वाणी में जहर घोलने से बचें।
- कुंभ राशि: आज के दिन आपको अपनों से ही पीठ में छुरा घोपे जाने का एहसास होगा। कानूनी पचड़ों में फंसने और मानसिक तनाव के चरम पर पहुंचने की पूरी आशंका है। आज किसी भी अजनबी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
सावधानी ही एकमात्र बचाव: आज का पंचांग और ग्रहों की चाल साफ इशारा कर रही है कि 29 जुलाई की शाम तक का समय बेहद संवेदनशील है। बिना सोचे-समझे लिया गया एक गलत फैसला आपकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकता है।


