देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अरब सागर में भिड़े भारत और पाकिस्तान के युद्धपोत, दिल्ली ने पाक राजनयिक को घसीटकर लगाई फटकार

उत्तर अरब सागर में पाकिस्तान की नापाक जुर्रत ने भारतीय नौसेना को खुली चुनौती दे डाली। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी युद्धपोत ने भारतीय नौसेना के गश्ती जहाज को टक्कर मारकर उकसाने की घटिया साजिश रची है।

15 सितंबर की रात अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारत का अग्रिम युद्धपोत नियमित निगरानी पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने तेज रफ्तार में असुरक्षित मोड़ लेते हुए भारतीय युद्धपोत में सीधी टक्कर मार दी। भारत ने इसे 1991 के सैन्य अभ्यास समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन माना है। घटना के फौरन बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उप-राजदूत (Charge d’Affaires) को तलब करके ऐसी फटकार लगाई कि इस्लामाबाद तक हड़कंप मच गया। भारत ने साफ कर दिया है कि समंदर में इस किस्म की घटिया गुंडागर्दी और गैर-पेशेवर हरकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारत की सख्त चेतावनी के बाद भी अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो समंदर में उठने वाली तबाही की लहरों में उसका वजूद ही बह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button