तमिलनाडु में सत्ता की जंग हुई खूनी: टीवीके सरकार के छापों पर बिफरे एमके स्टालिन, कहा- ये राजनीतिक बदला है

दक्षिण की राजनीति में पावर गेम का नंगा नाच शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री विजय की टीवीके (TVK) सरकार ने पूर्व शिक्षा मंत्री और डीएमके नेता अनबिल महेश पोय्यामोझी के घर तड़के सेंट्रल क्राइम ब्रांच की रेड मारकर सियासी भूचाल ला दिया है।
डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार की इस कार्रवाई को अब तक का सबसे नीच ‘राजनीतिक बदला’ और घिनौनी चाल बताया है। स्टालिन ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में बिजली संकट से लोग सड़कों पर हैं, लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ चुकी हैं, और मुख्यमंत्री विजय लंदन में शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी नाकामियों और जनता के गुस्से से ध्यान भटकाने के लिए टीवीके सरकार ने पुलिस को अपना हथियार बनाकर यह छापा मारा है।
सड़क पर नाकामी और घर में बदले की आग—तमिलनाडु की राजनीति अब मुद्दों से हटकर सिर्फ विरोधियों को मिटाने के घटिया खेल में तब्दील हो चुकी है।




