देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
एड शीरन के कॉन्सर्ट से रैपर मैकलेमोर बाहर: ‘फ्री पलेस्टाइन’ के नारों पर भड़का बवाल, बायकॉट की उठी मांग!

मशहूर पॉप स्टार एड शीरन का ‘लूप टूर’ एक गहरे राजनीतिक विवाद और बहिष्कार की चपेट में आ चुका है। कॉन्सर्ट के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में भाषण देने और स्टेज से “फ्री पलेस्टाइन” के नारे लगाने के कारण रैपर मैकलेमोर को टूर से बाहर निकाल दिया गया।
इसके विरोध में एड शीरन के साथ परफॉर्म करने वाले 4 अन्य कलाकारों ने भी अपने शो कैंसिल कर दिए। फिलाडेल्फिया में एड शीरन के कॉन्सर्ट वेन्यू के बाहर दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पूरे वर्ल्ड टूर का बहिष्कार करने की मांग की। वहीं शीरन ने अपनी सफाई में कहा कि गाजा में जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनके स्टेज को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाया जा सकता।
संगीत की आड़ में छिड़े इस वैचारिक युद्ध ने मनोरंजन जगत को दो गुटों में बांटकर रख दिया है।




