देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
अमेरिका के सबसे गुप्त फाइटर जेट F-35 के पार्ट्स चीन पहुंचे: पेंटागन में हड़कंप, जासूसी की जांच शुरू!

अमेरिकी रक्षा विभाग यानी पेंटागन की रातों की नींद उड़ाने वाली एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। अमेरिका जा रहे F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट के अति-संवेदनशील पार्ट्स रहस्यमयी तरीके से चीन पहुंच गए हैं।
लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, इस खेप में F-35 जेट का कैनोपी (स्टील्थ सिस्टम का बेहद खास हिस्सा) शामिल था। यह संवेदनशील सैन्य सामान एक ब्रोकर के जरिए भेजा जा रहा था, लेकिन यह बीच रास्ते में कहां और कैसे बदला गया, इसकी अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अब जांच कर रही हैं। अमेरिका और चीन के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच इस तरह की तकनीक का चीन के हाथ लगना पेंटागन के मुंह पर एक बहुत बड़ा तमाचा है।
इस महा-घोटाले ने अमेरिकी सेना की लॉजिस्टिक्स और साइबर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी हैं।



