पाकिस्तान में गृहयुद्ध का बिगुल! इमरान खान के अपहरण के बाद भड़की भयंकर आग, सेना पर हमला!

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अब पूरी तरह से बर्बादी और अराजकता की गर्त में गिर चुका है, जहां सड़कों पर तख्तापलट और गृहयुद्ध का तांडव शुरू हो चुका है।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बंदूक की नोक पर ‘अपहृत’ किए जाने के आरोपों के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने शाहबाज शरीफ सरकार और सेना के खिलाफ सीधे गृहयुद्ध का ऐलान कर दिया है। इमरान खान की बहनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बौखलाए समर्थकों ने इस्लामाबाद की तरफ मार्च शुरू कर दिया है। स्थिति इतनी भयावह है कि पाकिस्तानी अस्पतालों में ‘मास कैजुअल्टी’ (बड़ी संख्या में मौतों और घायलों) से निपटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान सीमा पर खून-खराबा जारी है, वहीं दूसरी तरफ देश के भीतर जनता और सेना आमने-सामने आ चुके हैं।
आतंकवाद को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान आज अपनी ही नापाक हरकतों की आग में जल रहा है। लोकतंत्र का मुखौटा उतर चुका है और आने वाले कुछ घंटे पाकिस्तान के एक और विभाजन की नींव रख सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें—:




