देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

यूक्रेन युद्ध में विदेशी सैनिकों की भर्ती: जेलेंस्की ने भारत समेत 47 देशों को दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNGA) में बोलते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया कि रूस अपने युद्ध में 47 देशों (जिम्मे भारत, नेपाल, केन्या, क्युबा आदि) के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है। जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे अपने नागरिकों को इस युद्ध की आग में झोंके जाने से रोकें।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की नीति शुरू से ही बेहद स्पष्ट और मजबूत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “यह युद्ध का युग नहीं है” वाली नीति को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। भारत ने अपने नागरिकों को रूस या यूक्रेन के सैन्य नेटवर्क में शामिल होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और मानव तस्करी करने वाले गिरोहों को नेस्तनाबूद किया है। इसके साथ ही, शांति वार्ता स्थापित करने में भारत ही एकमात्र ऐसा देश बनकर उभरा है जिसकी बात रूस और पश्चिम दोनों देश सम्मान से सुनते हैं।

वैश्विक शांति की चाबी अब भारत के कूटनीतिक हाथों में है और दुनिया भारत के शांति प्रयासों का लोहा मान रही है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button