संजय लीला भंसाली का 300 करोड़ी दांव, ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज से पहले बॉलीवुड में आया भूचाल!

बॉलीवुड में जब भी संजय लीला भंसाली कदम रखते हैं, तो रिकॉर्ड खुद-ब-खुद ध्वस्त होने लगते हैं! फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज से पहले ही एक ऐसी डील फाइनल हुई है जिसने पूरे हिंदी सिनेमा जगत के पसीने छुड़ा दिए हैं. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की आगामी थिएट्रिकल मास्टरपीस ‘लव एंड वॉर’ के थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ बोली में बिके हैं. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी प्री-रिलीज डील्स में से एक है. रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी का पर्दे पर आना ही फैंस के लिए किसी पर्व से कम नहीं है, और इस विशाल डील ने साबित कर दिया है कि भंसाली का विजन और भारतीय सिनेमा का दबदबा ग्लोबल लेवल पर किस कदर हावी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने इतिहास मिटाकर नए कीर्तिमान रचेगी. 300 करोड़ की इस डील ने बॉलीवुड के आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया है. भंसाली की यह आंधी बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को उड़ा ले जाने वाली है.
ये खबर भी पढ़ें —:

