us-iran-war-pentagon-prepares-strikes-trump-decision

अमेरिकी मिसाइलों के मुहाने पर ईरान, क्या ट्रंप ठोकेंगे परमाणु ठिकानों पर हथौड़ा?

मिडिल ईस्ट में बारूद का ऐसा ढेर बिछ चुका है कि एक चिंगारी पूरे महाद्वीप को भस्म कर दे। आज सुबह पेंटागन ने अमरीकी सेंट्रल कमांड को ईरान के सबसे संवेदनशील परमाणु, ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर करारे हमले के लिए अलर्ट पर रख दिया है। वाशिंगटन और तेहरान के बीच जंग का यह आक्रामक रुख दुनिया को खौफ में डाल चुका है।

पेंटागन के इस नए मास्टरप्लान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की धज्जियां उड़ा दी हैं। जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत जल्द युद्ध खत्म होने और तेल की कीमतें धड़ाम होने का दावा ठोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमरीका के लड़ाकू मिसाइल लॉन्चरों को ईरानी ठिकानों की तरफ मोड़ दिया गया है। ईरान ने अमेरिका के सभी दावों को बकवास बताते हुए सीधी चेतावनी दी है कि अगर उनके तेल और परमाणु संयंत्रों को छुआ भी गया, तो इसका नतीजा वैश्विक तबाही होगा।

विश्व शक्तियों की इस खुलेआम दादागिरी और परमाणु ब्लैकमेलिंग ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। अगर अमेरिका ने एक भी मिसाइल दागी, तो मिडिल ईस्ट से उठने वाली आग की लपटें वैश्विक अर्थव्यवस्था को जलाकर खाक कर देंगी।

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply