विपक्ष के नेताओं पर कानूनी शिकंजा और कस गया है! दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बिना इजाजत आकाशवाणी भवन में दाखिल होने और घंटों तक धरना देने के आरोप में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि विपक्षी सांसदों ने अति-सुरक्षा वाले सरकारी परिसर में अतिक्रमण (Trespassing) किया और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। दूसरी तरफ, कांग्रेस समर्थकों और विपक्षी खेमे में इस कदम को लेकर भारी गुस्सा है। विपक्ष का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत शीर्ष नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। एक तरफ विरोध का संवैधानिक अधिकार है तो दूसरी तरफ सरकारी नियमों की बंदिशें—इस एफआईआर के बाद राजधानी में सियासी पारा उबलने लगा है।
ये खबर भी पढ़े —:

