धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट! ओडिशा बॉर्डर पर कलेक्टर की सख्ती, अवैध धान परिवहन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Administration on alert ahead of paddy procurement! Collector takes a strict stance at the Odisha border; action to be taken against those transporting paddy illegally.

महासमुंद जिले में आगामी धान खरीदी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ओडिशा से होने वाले अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह खुद मैदान में उतरे और सरायपाली विकासखंड के सीमावर्ती इलाकों में प्रस्तावित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सोमवार को सिरपुर, सिंघोड़ा और रेहटीखोल पहुंचकर अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चेक पोस्टों पर जांच व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन पर नजर रखी जाए। वाहनों के जरूरी दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन हो और जांच से जुड़े सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं। उन्होंने कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत भी दी।

अवैध परिवहन पकड़ा गया तो सीधे जब्ती की कार्रवाई

कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि अवैध परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों को नियमानुसार तत्काल जब्त किया जाए और संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर समय रहते शिकंजा कसने को कहा गया।

इसके अलावा चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेजपाल सिंह ध्रुव, तहसीलदार श्रीधर पंडा सहित खाद्य, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *