दीवाली पर इस बार ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ का जादू: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किए प्रीमियम और सामान्य गिफ्ट पैक, वनांचल की महिलाओं के हाथों में सजेगा आपका त्योहार!

This Diwali, experience the magic of 'Chhattisgarh Herbals': Chief Minister Vishnu Deo Sai has launched premium and standard gift packs—let your festivities be graced by the craftsmanship of women from the forest regions!

इस दिवाली, बाजार में मिलने वाले विदेशी और महंगे गिफ्ट पैक्स को कहें अलविदा और अपनाएं अपनी ही मिट्टी की खुशबू! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास से ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के बेहद आकर्षक और स्वास्थ्यवर्धक दीवाली गिफ्ट पैक्स का लोकार्पण किया है। यह पहल सिर्फ एक त्योहार का तोहफा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के वनांचल की रीढ़ मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत है।

क्या है इस गिफ्ट पैक में खास?

इस बार ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के इन गिफ्ट पैक्स को दो शानदार श्रेणियों—प्रीमियम और सामान्य—में तैयार किया गया है:

  • प्रीमियम पैक: इसमें 9 चुनिंदा बेहतरीन उत्पाद शामिल हैं।
  • सामान्य पैक: इसमें 5 प्रकार के उपयोगी और स्वादिष्ट उत्पाद रखे गए हैं।

पारंपरिक स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: इन पैक्स में बस्तर के काजू, जशपुर की ग्रीन टी, शुद्ध वाइल्ड फॉरेस्ट हनी (शहद), जामुन जूस व स्प्रेड, आंवला-इमली कैंडी, कोदो-महुआ कुकीज़, च्यवनप्राश और एलोवेरा जेल जैसी चीजें शामिल हैं। यानी इस दिवाली अपनों को सेहत और स्वाद दोनों का अनूठा तोहफा दिया जा सकता है।

आर्थिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य वनों की उपज का स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन (Value Addition) करना है। राजनांदगांव, कवर्धा, जशपुर, जगदलपुर, धमतरी और कटघोरा जैसे जिलों के वन धन विकास केंद्रों में हमारी माताएं और बहनें इन उत्पादों को तैयार कर रही हैं। इन केंद्रों का वार्षिक कारोबार आज 60 से 70 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे हजारों महिलाओं के घरों में आर्थिक खुशहाली आ रही है।

कहा मिलेगा यह गिफ्ट पैक?

आम नागरिक इन विशेष पैक्स को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा संचालित ‘संजीवनी’ विक्रय केंद्रों से आसानी से खरीद सकते हैं।

एक तीर से कई निशाने: जब आप इस दिवाली ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के इन पैक्स को अपनों को उपहार में देंगे, तो आप प्रत्यक्ष तौर पर छत्तीसगढ़ के वनवासियों, लघु वनोपज संग्राहकों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीवाली भी रोशन कर रहे होंगे। इस बार त्योहार पर ‘लोकल फॉर वोकल’ का संकल्प लें और छत्तीसगढ़ की खुशबू हर घर तक पहुंचाएं!

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *