अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में भारतीय एयरलाइंस पर सुरक्षा के खतरे मंडराते दिख रहे हैं! 14 अक्टूबर की सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी मिलने के बाद विमान को तुरंत डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन लैंड होते ही सुरक्षा एजेंसियों और बम स्क्वॉड ने पूरे रनवे को अपने घेरे में ले लिया।
इस घटना के बाद यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। बार-बार आ रही फर्जी या वास्तविक बम धमकियों ने भारत के विमानन सुरक्षा तंत्र के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच एजेंसियों की मुस्तैदी के बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि लगातार इस तरह की धमकियां देकर भारतीय उड़ानों को निशाना बनाने वाले शरारती तत्व और आतंकी साजिशकर्ता कौन हैं।
इस तरह के सुरक्षा संकट न केवल करोड़ों के आर्थिक नुकसान का कारण बन रहे हैं, बल्कि हवा में सफर करने वाले हर यात्री के दिल में डर का खौफनाक मंजर पैदा कर रहे हैं। विमानन मंत्रालय की लाचारी अब साफ तौर पर सवालों के घेरे में है।
ये खबर भी पढ़ें —:




