pope-leo-xiv-diagnosed-with-lung-cancer-vatican

वेटिकन में हड़कंप: सर्जरी में पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर निकलने की पुष्टि

कैथोलिक ईसाइयों के शीर्ष धर्मगुरु पोप लियो XIV के स्वास्थ्य को लेकर वेटिकन से एक झकझोर देने वाली खबर आई है, जिससे पूरी दुनिया के ईसाइयों में भारी निराशा और चिंता छा गई है।

वेटिकन ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि मंगलवार को पोप लियो XIV की 90 मिनट तक चली जटिल सर्जरी के दौरान जांच में उन्हें फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) होने का पता चला है। डॉक्टरों को पोप के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से (Lower Lobe) को काटकर अलग करना पड़ा है। हालांकि वेटिकन का कहना है कि सर्जरी के बाद पोप होश में हैं, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में होने वाली पवित्र सभा का नेतृत्व कार्डिनल लुईस एंटोनियो टैगले को सौंपना पड़ा है।

इस घातक बीमारी की पुष्टि ने ईसाई जगत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पोप के स्वास्थ्य पर मंडराते खतरे ने कैथोलिक चर्च के भावी नेतृत्व और नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें —:

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18516

Leave a Reply