trump-russia-diesel-deal-controversy-us-senate

पुतिन के डीजल सौदे पर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका में गद्दारी का आरोप

अमेरिकी राजनीति में भूचाल आ गया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगे घुटने टेकने और यूक्रेन के साथ विश्वासघात करने का सीधा आरोप लगा है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से डीजल आयात और रूसी डीजल को वैश्विक बाजारों में बेचने की छूट का एक विवादास्पद सौदा कर डाला है। इस फैसले के बाद अमेरिकी संसद (सीनेट) में बवंडर खड़ा हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के अपने ही 6 सांसदों सहित कुल 12 शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “यूक्रेन के साथ गद्दारी” करार दिया है। जब अमेरिकी कांग्रेस ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का मन बनाया था, तब ट्रंप का यह दोस्ताना रुख अमेरिकी विदेश नीति और नाटो सहयोगियों के मुंह पर करारा तमाचा माना जा रहा है।

राजनीतिक लाभ और तेल की गिरती कीमतों का हवाला देकर ट्रंप ने जो दांव खेला है, उसने अमेरिका की साख पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। स्वदेशी नेताओं के इस तीखे विरोध ने ट्रंप प्रशासन की नींव हिला दी है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18516

Leave a Reply