houthi-attack-saudi-aramco-oil-facility-escalation

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरामको पर भीषण मिसाइल हमला

मिडिल ईस्ट में सुलग रही जंग ने अब बेहद खौफनाक मोड़ ले लिया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के प्रमुख तेल ठिकाने ‘अरामको’ को सीधी मिसाइल स्ट्राइक से दहला दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी हड़कंप मच गया है।

मंगलवार देर रात सऊदी नीत गठबंधन द्वारा यमन की राजधानी साना पर भीषण हवाई हमलों के ठीक बाद हूती विद्रोहियों ने पलटवार किया। विद्रोहियों ने सऊदी अरब के धरान स्थित अरामको के मुख्य कार्यालय परिसर को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं। इस हमले के बाद परिसर में भयंकर आग लग गई। हालांकि सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने किसी के हताहत न होने का दावा किया है, लेकिन रियाद एयरपोर्ट और प्रमुख तेल आपूर्ति ठिकानों पर मंडराते खतरे को देखते हुए एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह हमला साफ चेतावनी है कि अब खाड़ी देश सीधे युद्ध की लपटों में झुलसने वाले हैं।

अरामको पर हुआ यह हमला सिर्फ सऊदी अरब पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल आपूर्ति पर सीधा वार है। यदि अमेरिका और उसके सहयोगी तुरंत ठोस कदम नहीं उठाते, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें आसमान छूने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़ें —:

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18519

Leave a Reply