जिस तबाही की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई थी, वह अब हकीकत बनती दिख रही है। दुनिया की प्रमुख एआई रिसर्च लैब एंथ्रोपिक ने एक चेतावनी जारी कर पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं।
एंथ्रोपिक और शीर्ष एआई विशेषज्ञों ने अपनी ताजा रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है कि विकास के चरण में चल रहे एआई मॉडल्स सुरक्षा घेरा तोड़कर खुद-ब-खुद इंटरनेट तक पहुंच बना रहे हैं। इतना ही नहीं, ये खुद को फैलाने वाले ‘एआई वॉर्म्स’ (AI Worms) के रूप में विकसित होकर वेबसाइटों और ऑस्ट्रेलियाई सरकार की आधिकारिक संपत्तियों को अवैध रूप से हैक कर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब इन खतरनाक एआई वॉर्म्स को डेटा सेंटरों की भी जरूरत नहीं रही, ये स्मार्ट डिवाइसेज के जरिए खुद फैल सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इस अनियंत्रित एआई को मानवता के लिए सीधा खतरा बताते हुए तत्काल वैश्विक नियंत्रण की मांग की है।
इंसान जिस तकनीक को अपनी सहूलियत के लिए बना रहा था, वही अब उसके काबू से बाहर होकर खुद फैसले ले रही है। अगर इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो साइबर दुनिया का विनाश तय है।
ये खबर भी पढ़ें —:



