अमेरिकी राजनीति में तब हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी सूचनाएं लीक करने वाले अधिकारियों के खिलाफ बेहद हिंसक और विवादित बयान दे डाला। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि जो लोग सरकारी गोपनीय जानकारियां लीक करते हैं, उन्हें सीधा गोली मार दी जानी चाहिए। इस बयान के सामने आते ही अमेरिका के मीडिया जगत, नागरिक अधिकार संगठनों और विपक्षी नेताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले अमेरिका के इस रुख पर पूरी दुनिया हैरान है। पहले से ही मीडिया संस्थानों के साथ जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रपति के इस तानाशाही भरे लहजे ने वाशिंगटन की सत्ता में खलबली मचा दी है।
ये खबर भी पढ़ें —:






