16 अक्टूबर की सुबह से ही देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस (CP) राजनीतिक जंग का मैदान बना हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा सेंट्रल पार्क में आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस से लेकर हाईकोर्ट और स्थानीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस प्रदर्शन को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया, लेकिन एनडीएमसी (NDMC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सेंट्रल पार्क को पूरी तरह से सील कर दिया है।
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन और किराना कमेटी ने खुलेआम इस प्रदर्शन का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया है। व्यापारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बीच में एक कमर्शियल हब को धरने का अड्डा बनाकर उनके पेट पर लात मारी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पूरी दिल्ली में बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे लुटियंस दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोर्ट के आदेश और पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद कार्यकर्ताओं का सड़कों पर जुटना जारी है। सरकार और विरोधियों के बीच इस शक्ति प्रदर्शन ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है।
ये खबर भी पढ़ें —:








