राज्यपाल टंडन से मिले नन्हें बच्चे

भोपाल(Fourth Eye News)राज्यपाल लालजी टंडन से नन्हें बच्चों ने राजभवन में भेंट की। राज्यपाल ने बच्चों को शुभाशीष दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं

टंडन ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। बच्चों को ट्रॉफियाँ भी वितरित की। अनूपपुर जिले के लिटिल स्टेप स्कूल के इन बच्चों ने राज्यपाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। इस अवसर विद्यालय के शिक्षकगण भी मौजूद थे।

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply