ज्योतिष

आज का राशिफल (30 दिसंबर)

मेष- ग्रहों की स्थिति के कारण आपके अंदर भोग-विलास की भावना बढ़ेगी। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार कर रहे हैं तो आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष- आज अधीनस्थ कर्मचारियों से असहयोग का सामना हो सकता है। परिवार की तरफ से भी वांछित सहयोग के संकेत नहीं है। आज पड़ोसियों से सहयोग मिल सकता है। धैर्य रखें।

मिथुन- कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। वाहन पर खर्च हो सकता है। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से स्थिति बिगड़ सकती है।

कर्क- आज एक साथ कई कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज सम्मान प्राप्ति हो सकती है। दूसरों में कमियां निकालना छोड़ दें।

सिंह- किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति संभव है। शान -ओ-शौकत के लिए धन का व्यय कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद में धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या- कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके प्रभाव में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं जो कि न चाहते हुए

भी मजबूरी में करने पड़ेंगे।

तुला- अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। शाम के समय कोई खुशखबरी या कार्यों में सफलता मिल सकती है।

धनु- आज अध्यात्म की तरफ झुकाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में समय देंगे। आपकी भौतिक सुख -सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। अपने मन की बात किसी से न कहें, रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें।

मकर- निर्णायक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी लंबित विवाद में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगने की संभावना है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आज आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन- आज का दिन मिलाजुला है। तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। वहीं, अनचाहे घटनाक्रमों से मन कुछ उदास रह सकता है। शत्रु चिंता सता सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button