आज का राशिफल (13 फरवरी)
मेष राशि
आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।
वृष राशि
आज दिन की शुरूआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।
मिथुन राशि
कभी कभार आर्थिक मामलों में दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।
कर्क राशि
आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।
सिंह राशि
बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।
कन्या राशि
आज कई जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।
तुला राशि
आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग पर जरूर नजर डाल लें।
धनु राशि
आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा।
मकर राशि-
ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें। ध्यान रखें आज अपने जेब से कुछ पैसे निकालकर दान अवश्य करें।
कुंभ राशि –
पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।
मीन राशि –
अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।