Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कोरबा: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का अपराध दर्ज

कोरबा (Fourth Eye News) उरगा में श्री हॉस्पिटल एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएचओ संस्था का संचालन करने वाले चंद्रशेखर पांडेय व वासुदेव गुप्ता समेत उनके कर्मचारी संतोष साहू, कृष्णा पटेल, विवेक यादव के खिलाफ उरगा थाना में धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट मानिकपुर चौकी के रविशंकर शुक्ल नगर की रेहाना पति आसीम खान उम्र 41 वर्ष ने लिखाई है। रेहाना ने अपने रिपोर्ट में जो लिखाया है उसके अनुसार उसने अपने पुत्र मोईन खान एवं बहन इशरत परवीन को एरिया हेल्थ सुपरवाइजर पद और एक अन्य भाई भाई मिर्जा ईदरीश को सुक्युरीटी गार्ड पद पर नौकरी लगवाने के लिए मार्च-2019 में उन्हें 2 लाख 10 हजार रूपये दिया था। उसके तुरंत बाद मेरे तीनो उम्मीदवारो को नियुक्ती पत्र दिया गया था। नियुक्ती पत्र मिलने के बाद अस्पताल में ज्वानिंग न देकर घुमाने लगे। कुछ माह बार जून में जगरानी कालेज बाराद्वार में भर्ती के बहाने परीक्षा लिया गया था। फि र नौकरी में ज्वाइनिंग के नाम से प्रत्येक उम्मीदवारों से 25-25 हजार लिया गया। इस तरह प्रत्येक लोगों से 50 हजार से लेकर 3 लाख रूपये के बीच रकम जमा लिया गया था। कुछ दिन बाद अस्पताल बंद हो गया हैं। चन्द्रशेखर पाण्डेय और वासुदेव गुप्ता अस्पताल से भाग गये हैं। अस्पताल में भर्ती के नाम पर लगभग एक हजार लोगो से चार से पांच करोड़ रूपये वसुला गया हैं। चंद्रशेखर पांडेय उरगा निवासी भाजपा नेता का पुत्र है।