80 new trains

जनता कर्फ्यू: 22 मार्च को थम जाएगा देश..! ट्रेने भी रहेंगी बंद

नईदिल्ली (Fourth Eye News) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को जनता से अह्वान किया था, कि 22 मार्च को वे सुबह 7 से रात 9 बजे तक घर से न निकले, इसको देखते हुए अब भारतीय रेलवे ने भी 22 मार्च को पूरे देश में ट्रेनबंदी का ऐलान किया है.

रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 21 / 22 मार्च की आधी रात यानी ठीक 12 बजे से 22 मार्च की देर रात 10 बजे तक, 22 घंटे कोई भी यात्री ट्रेन नहीं चलेगी. हालांकि, रेल मंत्रालय ने पहले ही दिन सात घंटे की यात्रा पूरी कर चुकी पैसेंजर ट्रेन के लिए राहत का इंतजाम किया है. ऐसी ट्रेनों के गंतव्य तक परिचालन की अनुमति होगी.

रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार 22 मार्च को 22 घंटे तक कोई भी यात्री ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं की जाएगी. रेल मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रविवार की सुबह 4 बजे रोका जाएगा. सुबह चार बजे से पहले अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी.

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply