बेमेतरा

बेमेतरा : मेटाडोर पलटने से तीन लोगों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

बेमेतरा :  जिले के बेरला मार्ग में बीती रात मेटाडोर पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मेटाडोर में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेरला मार्ग में ग्राम सिवार, तालाब मोड़ के पास छट्ठी कार्यक्रम से मेटाडोर में सवार होकर गांव लौट रहे लोग दर्दनाक सडक़ हादसे के शिकार हो गए। तेज रफ्तार के चलते मेटाडोर मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेटाडोर में कुल 45 लोग सवार थे। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। जिसमें 11 लोगों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का बेरला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सहसपुर थाना के ग्राम ढोरली निवासी अपने रिश्तेदार के घर सेमरिया (बेरला) छठ्ठी कार्यक्रम में आए हुए थे।
जहां से कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव ढोरली लौट रहे थे। इसी बीच ग्राम सिवार तालाब मोड़ के पास मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जानकी बाई यादव (35), रैमत बाई निषाद (40) ढोरली की घटनास्थल में ही मौत हो गई। वहीं एक मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button