जगदलपुर : समूचे बस्तर संभाग के लिए जीवन रेखा के रूप में प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर केशकाल के आगे स्थित घाट पर चल रहे चौड़ीकरण का कार्य कछुआ गति से चल रहा हैं और लोगों को आज भी जाम का सामना करना पड़ रहा हैं। वैसे भी यह कार्य अपने निर्धारित समयावधि से पिछड़ गया हैं।
इस संबंध में प्रमुख विशेष तथ्य यह है कि यह चौड़ीकरण का कार्य महीनों से जारी हैं लेकिन अभी तक यह कार्य चल ही रहा हैं जब कि इसे अभी तक पूर्ण हो जाना चाहिए था। घाट में काम करने के लिए आज भी तीन चार घंटो के लिए रास्ता बंदकर कार्य किया जाता हैं। जिसके परिणाम स्वरूप लोगों को आने -जाने में परेशानी होती हैं। स्थिति उस समय विकट हो जाती है जब रात्रि को घाट में जाम लगता हैं और अंधेरें में यात्रिओं को अपना समय गुजारना होता हैं। इस संबंध में पिछले वर्ष घाट से अलग हटकर बाईपास सडक़ के निर्माण के लिए पहल की गई थी लेकिन बाईपास निर्माण के लिए नियुक्त किया गया ठेकेदार ने अभी काम शुरू नही किया है। 11 किमी के इस लम्बे बाईपास मार्ग के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य भी हो चुका हैं और वर्षा के कारण कार्य बंद कराया गया था। उसके बाद इस वर्ष इस मार्ग का काम ही शुरू नहीं हो सका है। जब कि शासन सहित काम कर रहे सभी लोगों को इसे आवश्यक मानकर कार्य करना चाहिए।
Please comment