गोल्ड कोस्ट : निशानेबाजी में श्रेयसी ने जीता 12वां स्वर्ण पदक

 गोल्ड कोस्ट :  भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला। श्रेयसी ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल्स में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता।
साल 2014 में ग्लोस्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक के रंग को बदलने में सफल रहीं। श्रेयसी ने शूट-ऑफ में आस्ट्रेलिया की एमा कोक्स को एक अंक से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने कुल 98 अंक हासिल किए। सभी चार स्तरों में कुल 96 अंक हासिल करने के साथ उन्होंने शूट-ऑफ में अपने दोनों निशाने सही लगाए और जीत हासिल की। एमा को इस स्पर्धा रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने भी सभी चार स्तरों में 96 अंक हासिल किए थे। वहीं वह शूट-ऑफ में दो निशानों में एक गलत लगाया और इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन ने 87 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

ये भी खबरें पढ़े 
बता दें कि अब तक भारत के खाते में 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 23 मेडल्स के साथ पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद भारत तीसरे स्थान पर बरकरार है। इसके साथ ही शूटिंग में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है, जिनमें से 4 गोल्ड हैं।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply