workers special train

हर दिन चलेंगी 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कसी कमर

नईदिल्ली,  भारतीय रेल अब 300  श्रमिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन चलाने के लिए कमर कस चुकी है. दरअसल लॉकडाउन के चलते देशभर में फंसे मजदूरों और उनके परिवार के लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को 1 दिन के लिए 145 ट्रेनों का संचालन किया. ये ट्रेनें देशभर से चलीं.

इसमें से कुछ ट्रेन है शनिवार को अपनी मंजिल तक पहुंच भी गई. जबकि लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपनी मंजिल की ओर बढ़ चुकी है. रेलवे की ओर से श्रमिकों ,पर्यटकों, छात्रों के लिए 1 दिन में 4 ट्रेनों से शुरू किया उसका सफर अब 145 तक पहुंच चुका है.

भारतीय रेलवे ने घर वापसी अभियान को अब और गति दी है इसके तहत फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने की कोशिशें और तेज हो गई हैं जिसके तहत 1 दिन में दो लाख से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है जो मील का पत्थर पार करने जैसा है.

श्रमिकों के लिए चलाई जा रही ट्रेन का सफर 1 मई से शुरू हुआ था. 1 दिन में करीब 5000 यात्रियों को पहुंचा गया था. 14 मई को 2,10,000 लोगों को अपने घरों तक उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया था. यह पहला मौका था जब 1 दिन में ट्रेनों में सवार यात्रियों की संख्या दो लाख को पार कर गई थी.

अब तक इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 12 लाख से ज्यादा यात्री अपने गृह राज्य तक पहुंच चुके हैं. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए अब तक 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चल चुकी हैं.

जिनमें हर दिन 4 लाख से ज्यादा फंसे हुए लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है लेकिन अब रेलवे मिशन मोड में है और हर दिन 300  स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद रेलवे ने लॉक डाउन के कारण अलग-अलग स्थानों पर फंसे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ छात्रों को उनके राज्य तक पहुंचाने के लिए यह बड़ा अभियान शुरू किया है.

रेलवे अधिकारियों की माने तो यह ट्रेन है आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, मणिपुर, राजस्थान, उड़ीसा ,तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जैसे अलग-अलग राज्यों से चलाई जाएंगी

रेलवे द्वारा चलाई जा रही है ट्रेनों में सवार होने वाली यात्रियों को उचित जांच के बाद ही यहां जगह दी जाती है साथ ही यात्राओं के दौरान यात्रियों को मुफ्त में भोजन और पानी भी इन ट्रेनों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Update  और MP Corona Update  देश में Covid19 का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

National न्यूज  Chhattisgarh  और Madhyapradesh  से जुड़ी  Hindi News  से अपडेट रहने के लिए Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर  subscribe करें।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply