छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रायपुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों को अब जीवीके ईएमआरआई प्रबंधन ने अनुशानात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है। इसके बाद भी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है।

ज्ञात हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के वाहन चालक प्रबंधन तक अपनी बातें पहुंचाते रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारी लगातार कम वेतन और अधिक काम की शिकायत करते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया और इसी क्रम में गुरूवार 05 अपै्रल से सैकड़ों कर्मचारियों ने काम का पूरी तरह से बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

इसका व्यापक असर भी देखने को मिला, प्रदेश भर के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के पहिए थम जाने से मरीजों ओर उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारी अभी भी अपनी लंबित मांगों पर अड़े हुए हैं। इधर प्रबंधन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने अब कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है। प्रबंधन ने साफ किया है कि हड़ताल छोडक़र कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करें अन्यथा हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों पर सीधे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button