छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुरों की मलिका को नम आंखों से विदाई: आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर न केवल संगीत जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत दुखद और भावुक कर देने वाली है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर, अनूठी और दिल को छू लेने वाली आवाज़ से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और करोड़ों लोगों के दिलों में स्थायी जगह बनाई। उनका योगदान इतना विशाल है कि उसे शब्दों में समेटना मुश्किल है।

उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले की आवाज़ और उनकी कला सदियों तक जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार तथा उनके चाहने वालों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button