ऐक्ट्रेस अदा शर्मा ने बताए बिकीनी बॉडी पाने के दो स्टेप्स

बॉलिवुड सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। इसमें ऐक्ट्रेस अदा शर्मा का भी नाम शामिल है जो फैंस के साथ अकसर फोटोज, विडियोज शेयर करती रहती हैं।हाल ही में उन्होंने द मैन मैगजीन के लिए जहाज पर बिकीनी में एक फोटोशूट कराया। उसी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकीनी बॉडी पाने के दो तरीके बताए।

बॉलिवुड सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं

ऐक्ट्रेस ने लिखा, बिकीनी बॉडी पाने के दो स्टेप्स, पहला- एक बिकीनी लें और दूसरा- अपनी बॉडी को इसमें डाल दें।
जहां कुछ लोग अदा के इस फोटो को हॉट बताते हुए इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को यह तस्वीर बकवास और फोटोशॉप्ड लग रही है। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि शायद आप डाइट पर हैं इसीलिए आपकी सारी हड्डियां साफ-साफ दिख रही हैं।

अदा के इस फोटो को हॉट बताते हुए इसकी तारीफ कर रहे हैं

बता दें, बीते दिनों अदा शर्मा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक विडियो शेयर किया था। इस विडियो में वह अपनी दादी तुलसी सुंदर के साथ फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने बॉम डिगी डिगी पर पूरी मस्ती के साथ डांस करती नजर आ रही थीं।

अदा शर्मा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक विडियो शेयर किया था

बता दें, अदा ने फिल्म 1920 से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने हम हैं राही कार के, हंसी तो फंसी और कमांडो 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया जो बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply