छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर
रायपुर : आदिवासियों के धार्मिक स्थलों पर खर्च की जाने वाली राशि बढ़ाये जाने की मांग

रायपुर : अनुसूचित जनजातियों के धार्मिक स्थलों (देवगुड़ी) पर खर्च होने वाली राशि को बढ़ाए जाने की मांग आज विधानसभा में उठी। धर्मस्व मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस पर बढ़ी हुई राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
प्रश्रकाल में सत्ता पक्ष के विधायक शिशुपाल सोरी ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए जो राशि वर्तमान में एक लाख रूपये दी जाती है वह बहुत ही कम है। इसमें पर्याप्त संधारण एवं निर्र्माण कार्य नहीं हो सकता है। इसे तत्काल बढ़ाकर 3 लाख रूपये करने की मांग की।