छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर पहुंचे अमित शाह, नक्सल मोर्चे पर आज होगी अहम रणनीतिक बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम रायपुर पहुंचे, जहाँ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बीते दो महीनों में यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है, जिसे सुरक्षा और आंतरिक हालात के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह आज रायपुर स्थित मेफेयर होटल में नक्सलवाद को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में खुफिया एजेंसियों से मिले ताज़ा इनपुट्स की समीक्षा के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और आगे की रणनीति पर गहन चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की तय समय-सीमा में अब केवल 51 दिन शेष हैं, ऐसे में यह बैठक निर्णायक साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button