छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के 450 से अधिक मंडलों में चुनाव चल रहे हैं। कुछ जगहों पर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बवाल भी हुआ। बीजेपी के कार्यकर्ता अपने ही बड़े नेताओं से भिड़ गए। अब भाजपा ने रायपुर समेत 3 जगहों पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति ही रद्द कर दी है।

मंडल चुनाव के दौरान कई जगह विधायकों पर अपने लोगों को तरजीह देने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगा। अब डिप्टी CM अरुण साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि, जहां भी विवाद हुआ है, उसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। 30 तारीख तक का समय है, तय समय पर घोषणा भी कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button