Horoscope 3 June: मेष राशि वाले प्रेमी की प्रेमिका से मुलाकात होगी, जानें आज का राशिफल

Horoscope 3 June:ग्रहों की स्थिति- सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं। धनु राशि में केतु हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा थोड़ा बैलेंस करने की कोशिश करेंगे, सारे ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि स्थिति अभी भी बहुत अनुकूल नहीं है। अभी बहुत बचकर चलने की जरूरत है।
राशिफल-
मेष-
अच्छी बातें दिख रही हैं। स्थिति अच्छी कही जाएगी। मां काली की वंदना करें। जीवनसाथी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में
वृषभ-
शत्रु उपद्रव की आशंका है। लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। गणेश जी की वंदना करें।परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में थोड़ा बेहतर दिख रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है।
मिथुन-
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक ठाक, प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है। भावुक होकर कोई निर्णय लेंगे तो नुकसान हो सकता है। मां काली की वंदना करें।
कर्क-
घर में कुछ अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम मध्यम, व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। शनि से सम्बन्धित दान पुण्य करें।भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं।
सिंह-
स्वास्थ्य अच्छा है।व्यापार ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अभी तू-तू मैं-मैं की आशंका बनी रहेगी। शनिदेव की अराधना करें ।पराक्रमी बने रहेंगे। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता का योग बन रहा है।
कन्या-
स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम अभी थोड़ी दूरी के साथ चलेगा। व्यापार ठीक ठाक चल रहा है। शनिदेव की अराधना करें।वाणी अनियंत्रित हो सकती है। जुआ, सटटा, लाटरी में अभी धन न लगाएं।
तुला-
जिसकी जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सब ठीक दिख रहा है। प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर है। मां काली की अराधना करें।नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं।
वृश्चिक- आज का राशिफल (Horoscope 3 June)
नेत्र विकार हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक कहा जा सकता है। हरी वस्तुओं का दान करें।चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे।
धनु-
प्रेम में अच्छी चीजें दिख रही हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम,व्यापार ठीक ठाक दिख रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस आएगा।
मकर-
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी लेकिन अभी बहुत अच्छी नहीं है। मां काली की वंदना करें।शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
कुंभ-
सम्मान पर कोई ठेस न आने पाए। रोजी रोजगार में तरक्की कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा बेहतर समय है। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। गणेश जी की वंदना करें।स्थिति थोड़ी सुधार की ओर है। भाग्यवश कोई काम बनेगा।
मीन- आज का राशिफल (Horoscope 3 June)
धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार थोड़ा मध्यम अभी आज के दिन है। मां काली की वंदना करें। सफेद वस्तुओं का दान करें।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सब ठीक है।
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।