A young man brandishing a sword in the Ramkund area has been arrested, and the police have taken swift action after a viral video.

रामकुंड इलाके में गंडासा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर के थाना आज़ाद चौक क्षेत्र अंतर्गत रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक युवक द्वारा हाथ में गंडासा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना आज़ाद चौक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भावेश जंघेल के रूप में हुई। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी भावेश जंघेल उर्फ राहुल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामकुंड बगीचा पारा, थाना आज़ाद चौक, जिला रायपुर बताया गया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply