Pangog Soe Lake

भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच सेनाएं करेंगी बात

नई दिल्ली, लद्दाख में चल रहे विवाद को संबोधित करने के लिए 6 जून भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता आयोजित होगी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण को लेकर पूर्वी लद्दाख में चल रहे विवाद के बीच भारत-चीन की सेनाएं वार्तो के लिए तैयार है। भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि लेह स्थित 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह इस मामले को सुलझाने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ बातचीत करने वाले हैं।

बता दें कि दोनों देशों की सेनाओं ने इस संकट के समाधान के लिए मंगलवार( 2 जून) को भी बातचीत की थी। सेना के सूत्रों ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले ही 10 से अधिक दौर की वार्ता हो चुकी है। मंगलवार, 2 जून को भी दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत की थी ।

चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में 5,000 से अधिक सैनिकों को लेकर आया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारी सैन्य निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply