छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
31 मार्च तक शासकीय खरीदी पर रोक, विभागों को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक नई शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस दौरान सामान्य परिस्थितियों में कोई नया सामान नहीं खरीदा जाएगा। हालांकि अत्यावश्यक जरूरतों के लिए वित्त विभाग की अनुमति से खरीद संभव होगी।
सरकार का कहना है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में अनावश्यक खर्च रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।




