छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मैट्स के इंजीनियरिंग छात्रों ने किया टाटा मोटर्स का भ्रमण,कुलसचिव ने कहा-विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना हमारा उद्देश्य

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी के विद्यार्थियों ने टाटा मोटर्स-रामा मोटर्स वर्कशॉप रायपुर में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख श्रीकांत ने बताया कि इस औद्योगिकी भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान हेड एचआर रंजीत सरकार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और साथ ही उन्होंने छात्रों को टीम से परिचित कराया। विद्यार्थियों को वर्कशॉप से संबंधित सभी सेक्शन में ले जाया गाया। सेल्स एंड सर्विस की अनेक बारीकियां विद्यार्थियों ने सीखीं। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉमर्शियल व्हिकल मैकेनिज्म से अवगत कराना था। इससे छात्र मूलभूत सिद्धांतों का पालन करना सीख सकें।
श्रीकांत ने बताया कि विद्यार्थियों को जीपीएस सिस्टम और इमरजेंसी ऑन रोड सर्विस (ईओएस) सिस्टम. प्रौद्योगिकी स्पेयर पार्ट प्रबंधन, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मूल्यांकन आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गोकुलननंदा पंडा ने इस औद्योगिकी भ्रमण को महत्वपूर्ण बताते हुए टाटा मोटर्स-रामा मोटर्स की ओर से वर्कशॉप में विद्यार्थियों को दिए गए इस प्रशिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया। गोकुलननंदा पंडा ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं अपितु व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करना है,जिससे वे शिक्षा के साथ अपने कैरियर का भी निर्माण कर सकें।

IMG 20220419 WA0080 1

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button