nayara-energy-hikes-petrol-diesel-prices-crude-impact

कच्चे तेल की मार पर नायरा एनर्जी का झटका, लेकिन भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के आगे नतमस्तक होगी वैश्विक महंगाई!

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी कर दी है। वैश्विक ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय रिफाइंड उत्पादों के महंगे होने के बाद निजी कंपनियों को यह कठोर कदम उठाना पड़ा है।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल मचा रहे इस क्रूड ऑयल संकट के बीच भारत की मजबूत नीतियां और सरकारी तेल विपणन कंपनियां आम जनता को इस महंगाई की सीधी मार से बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हैं। जहां निजी क्षेत्र कीमतें बढ़ा रहा है, वहीं भारत सरकार लगातार ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों, एथेनॉल ब्लेंडिंग और देश के भीतर रिफाइनरी क्षमताओं को विस्तार देकर देश को भविष्य के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने पर आक्रामक रूप से काम कर रही है।

वैश्विक संकट चाहे कितना भी गहरा हो, भारत के नीतिगत फैसले और ऊर्जा नीति इतनी मजबूत है कि वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने न झुकते हुए देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में सक्षम है।

ये खबर भी पढ़ें —:

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply