देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल के बीच मोदी सरकार का कड़ा संदेश: देश की लोकतांत्रिक प्रणाली से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!

राजधानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग की ‘विशेष गहन समीक्षा’ (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ड्रामा रचने की कोशिश कर रहे उपद्रवियों और राजनीतिक तत्वों पर दिल्ली पुलिस ने करारा प्रहार किया है। बिना अनुमति के राजधानी के सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश में जुटे 550 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जंतर-मंतर को पूरी तरह सील कर दिया गया।

विपक्षी दलों और कतिपय संगठनों द्वारा चुनावी मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण अभियान (SIR) के नाम पर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को चुनौती देने और अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन सरकार और प्रशासन के स्पष्ट और कड़े रवैये ने यह साफ कर दिया है कि नियम और कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस प्रशासन ने धारा 144 और सख्त सुरक्षा घेरा लागू कर उपद्रवियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

भारत का लोकतंत्र पारदर्शी है और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम कर रहा है। देश की संस्थाओं पर बेबुनियाद हमला करने वाले तत्वों को कड़ा संदेश मिल चुका है कि भारत की संप्रभुता और कानून व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button