छत्तीसगढ़
बड़ी खबर : बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, वे भिलाई चुनाव प्रचार में गए थे। वही वापसी के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद आज रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।