जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव,जांच में जुटी प​लिस

जगदजपुर। जिले के जांगल थाना क्षेत्र के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर देर रात एक अज्ञात का शव मिला। शव पूरी तरह से खून से लतपथ था,पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे में स्थित बेलचर गांव के पास बीच सड़क पर शव पड़ा हुआ था। इलाके के कुछ लोग बीजापुर से जगदलपुर की तरफ जा रहे थे,जिन्होंने शव देखकर फौरान इसकी सूचना पुलिस को दी कुछ देर के बाद जवानों की टीम इलाके में सर्च करते हुए पहुंची जिन्होंने शव को बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
भैरमगढ़ SDOP तारेश साहू ने बताया कि, जैसे ही हमें शव मिलने की सूचना मिली हम फौरन मौके पर पहुंच गए। शव को बरामद किया गया। फिलहाल घटना स्थल से किसी भी तरह का कोई नक्सल पर्चा बरामद नहीं हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर एक्सिडेंटल केस भी हो सकता है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply